21 दिसंबर 2012 - 20:30
समाचार कोड: 374608
अमरीका में फ़ायरिंग की घटनाओं के जारी क्रम में शुक्रवार को अलाबामा राज्य के बर्मिंघम के उपनगरीय इलाक़े हूवर में स्थित एक क्लब में प्राणघातक फ़ायिरंग की घटना में 2 व्यक्ति हताहत हुए हैं।
अमरीका में फ़ायरिंग की घटनाओं के जारी क्रम में शुक्रवार को अलाबामा राज्य के बर्मिंघम के उपनगरीय इलाक़े हूवर में स्थित एक क्लब में प्राणघातक फ़ायिरंग की घटना में 2 व्यक्ति हताहत हुए हैं।
स्थानीय पुलिस कैप्टन ने बताया कि बर्मिंघम के हूवर क़स्बे में एक नाइटक्लब में दो व्यक्ति फ़ायरिंग में मारे गए। हूवर के पुलिस कैप्टन जिम कोकर ने बताया कि घटनास्थल पर ही दोनों व्यक्ति मर गए।
यह घटना शुक्रवार को स्थानीय समय अनुसार रात साढ़े ग्यारह बजे घटी।
पुलिस अधिकारी ने यह तो बताया कि हताहत होने वाले दोनों ही व्यस्क है किन्तु यह नहीं बताया कि वे पुरुष या महिला हैं।
ज्ञात रहे पिछले सप्ताह अमरीका के कनेक्टिकट राज्य के न्यूटाउन में स्थित एक स्कूल में फ़ायरिंग द्वारा जनसंहार में 20 स्कूली बच्चों समेत 27 व्यक्ति मारे गए। कनेक्टिकट राज्य में हुयी फ़ायरिंग की घटना के बाद से अमरीका में कई प्राणघातक फ़ायरिंग की घटनाएं हो चुकी हैं। इन घटनाओं से अमरीका में बंदूक़ पर नियंत्रण न होने के संबंध में चिंताएं बढ़ गयी हैं।
शुक्रवार को ही इससे पहले पेन्सिलवेनिया राज्य में फ़ायरिंग की घटना में 4 व्यक्ति हताहत हुए जिसमें फ़ायरिंग करने वाला भी शामिल है। इस घटना में दोनों ओर से फ़ायरिंग के समय कई पुलिस कर्मी भी घायल हुए।
.............
166